ChhattisgarhRaipur

डिलीवरी देने गए शख्स को पिटबुल कुत्ते ने किया लहूलुहान, कुत्ते की मालकिन के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। कालीमाता वार्ड में रहने वाली एक महिला के घर खाना डिलीवरी करने गए शख्स पर उसके पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में डिलीवरी बॉय बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, संध्या राव नाम की महिला रहती है जो पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने घर में 3 डॉग्स पालकर रखे हैं। इसमें दो पिटबुल ब्रीड और एक दूसरी ब्रीड का है। शनिवार को एक डिलीवरी बॉय उनके यहां पार्सल देने पहुंचा तो उनके यहां के दोनों पिटबुल कुत्ते खुलेआम घूम रहे थे, भौंकते हुए उसके पास पहुंचे और पैर-हाथ को जबड़े में फंसा लिया। इस हमले में डिलीवरी बॉय बुरी तरह से घायल हो गया है।

निगम कमिश्नर ने दी चेतावनी

दूसरी ओर नगर निगम ने भी चेतावनी दी है कि पिटबुल कुत्ता खतरनाक जानवर की श्रेणी में आता है, पिटबुल कुत्ते को पालना खतरनाक है, नगर निगम अभियान चलाकर ऐसे मकानों की जांच करेगा और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!