Chhattisgarh

ब्रेकिंग : कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, इस वजह से पुलिस ने उठाया कदम

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर लोगों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार की सुबह निगम का तोड़ू दस्ता वहां फिर से तोड़फोड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंचा तो स्थानीय लोग विरोध करने लगे। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ विरोध करने लगे। लोगों की नाराजगी और विरोध बढ़ता देख आखिरकार पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके से 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष समेत 50 लोग गिरफ्तार

Raigarh News: गिरफ्तार किए गए लोगों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नागेंद्र नेगी सहित 50 से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!