Chhattisgarh

पुलिस ने लाखों के अफीम-डोडा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, महंगी शराब का जखीरा भी किया जप्त

Related Articles

बलरामपुर। बसंतपुर पुलिस ने 2 लाख रुपए के अफीम और डोडा के साथ लक्जरी गाड़ियों से महंगी शराब की तस्करी करने वाले एक अपचारी बालक को पकड़ा हैं वहीं अवैध शराब को जखीरा भी बरामद किया है इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

होली त्यौहार के मद्देनजर वाड्रफनगर के सरहदी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की जांच के दौरान 3 लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा जप्त किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में नाबालिग के द्वारा लगभग 2 लाख रुपए के अवैध डोडे और अफीम की बस में तस्करी की जा रही थी, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!