Chhattisgarh

हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जांजगीर चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.22 को संदिग्ध हालत में सुमित्रा राव की मृत्य होने पर थाना जाजगीर में मर्ग क्रमांक 60/22 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। मृतिका सुमित्रा राव के शव का पीएम कराया गया। पीएम उपरांत विसरा परीक्षण हेतु FSL बिलासपुर भेजा गया था जहाँ से विसरा रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर से मृतिका के मृत्यु के संबंध में क्यूरी कराने पर डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु गले में आई चोट के कारण होना तथा होमो साइडल प्रकृति का होना लेख किया गया है। मर्ग जाच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं गवाहो का कथन लिया गया जिनके द्वारा मृतिका एवं उसके पति के मध्य हमेशा विवाद होना पाया गया। तथा घटना दिनांक 15.05 22 को भी आपस में विवाद होना पाया गया ।

Related Articles

मृतिका के साथ उसके पति मनीष राव द्वारा हिंसा किये जाने से आई चोट के कारण मृत्यु होना पाये जाने पर आरोपी पति मनीष राव के विरुद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी पति मनीष राव उम्र 30 वर्ष निवासी जरहाभाठा बिलासपुर थाना सिविल लाईन हाल न्यू चंदनिया पारा जांजगीर को दिनांक 11.01.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक बीपी तिवारी एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!