Chhattisgarh

नाले में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कवर्धा :  कबीरधाम जिले के लोहारा थाना अंतर्गत कोटगांव के नाले में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव तैरते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक ही हत्या की आशंका पर जांच शुरू की. पुलिस मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोप में संतोष ध्रुवे और नानकु मरकाम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ओंकार वर्मा अपने निजी काम से कोटगांव आया हुआ था. इसी दौरान उसकी संतोष धुर्वे से कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ी की आरोपी संतोष ने आवेश में आकर धारदार हथियार से ओंकार के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ओंकार के दम तोड़ने के बाद आरोपी संतोष और उसका साथी नानकू मरकाम अपराध को छुपाने के लिए गांव से तीन किमी दूर लाश को एक नाले में फेंककर फरार हो गए.

नाले में युवक के शव को तैरते देख हैरान ग्रामीणों ने तत्काल लोहारा थाने में जानकारी दी. मृतक की पहचान भिलाई निवासी ओंकार वर्मा के तौर पर हुई, जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को स्थिति से अवगत कराते हुए पंचनामा कर शव को सौंप दिया है. वहीं मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!