ChhattisgarhRaipur

CRIME : गांजा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित गांधी उद्यान के पास पुलिस ने गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस को 21 मार्च को सूचना प्राप्त हुआ कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित गांधी उद्यान के पास दो व्यक्ति अपने पास रखे बैग में गांजा रखे है और बिक्री करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत गांधी उद्यान के पास जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नुतन मेहेर पिता सौमित्री मेहेर उम्र 25 साल एवं निबास मेहेर पिता देवेन्द्र मेहेर उम्र 20 साल साकिनान बाउनसुनी डिमरीपाली जिला बोध, उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके संयुक्त कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 20 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बाइक जुमला कीमती लगभग 50 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!