ChhattisgarhMahasamund

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, महिला दलाल समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां स्कूल के सामने लंबे समय से कारोबार संचालित था। मौके से आपत्तिजनक समान और कैश भी जब्त किए गए हैं। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पतेरापाली स्कुल के सामने एक महिला किराए के मकान में देह व्यापार करवा रही है। वहां पर बाहर से भी लड़कियां आती हैं। आस-पास के लोग भी इस बात से काफी परेशान थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेज दिया। दलाल मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि अंदर लड़कियां हैं और जिस्मफरोशी हो रही है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला दलाल, 3 लड़कियां और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक सरायपाली इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 3 हजार से ज्यादा कैश और आपत्तिजनक समान जब्त किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!