ChhattisgarhRaipur

ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 260 से अधिक वाहनों का काटा गया चालान

रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर एसबीआई बैंक द्वारा यातायात पुलिस रायपुर को डिजिटल हाईटेक e-challan डिवाइस मशीन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध चस्पा चालान एवं ई चालान कार्यवाही की सुविधा दी गई है। उक्त हाईटेक ई चालान मशीन में पहले ही दिन 260 से अधिक वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वाराचलानी कार्रवाई किया गया।

Related Articles

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर दिनांक 20 दिसंबर 2022 को यातायात पुलिस रायपुर हाइटेक डिजिटल ई-चालान डिवाइस मशीन उपलब्ध कराया गया है जिसमें वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए क्रेडिट, डेबिट, swipe एवं बारकोड के माध्यम से चालान पटाने की सुविधा दी गई है।

साथ ही नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध मौके पर ही कार्यवाही किए जाने के लिए सुविधा दी गई है जिसमें वाहन का फोटो खींचकर चस्पा चालान कारवाही करने पर तत्काल वाहन चालक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लिंक मैसेज चला जाएगा, जिससे वाहन चालक अपना चालान तत्काल मौके पर ही पटा सकता है। उक्त डिवाइस मशीन से शहर के प्रमुख मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों पर यातायात को बाधित कर नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया, जिसमें कुल 260 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं पर नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!