Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में धान बोनस पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल का BJP पर तीखा पलटवार

छत्तीसगढ़ : में एक बार फिर छत्तीसगढ़ धान बोनस विवाद ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। किसानों के खातों में धान के अंतर की राशि ट्रांसफर होने के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह मुद्दा ‘पोस्टर वॉर’ में बदल गया।

Related Articles

पंकज झा के पोस्ट पर भूपेश बघेल का जवाब

सीएम के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धान बोनस भुगतान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर तंज कसा और उन्हें योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया।

इस पर पलटवार करते हुए Bhupesh Baghel ने X पर लिखा कि किसान हैं तो फसल उगाई और बेची, इसलिए पैसा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि Vishnu Deo Sai सरकार ने खाद और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई, इसके बावजूद किसानों ने मेहनत कर धान उगाया।

BJP पर साधा निशाना

भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने का वादा निभाया। उन्होंने भाजपा के 15 वर्षों के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान किसान आत्महत्या कर रहे थे, जबकि उनकी सरकार ने किसानों को सम्मान और हक का पैसा दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी सवाल उठाया। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई को “माल” कहना गलत है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!