Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी भर्ती की तैयारी, 2292 पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों के 2292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नियुक्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से घोषित 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती योजना का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Related Articles

जल्द जारी होगा आधिकारिक विज्ञापन, पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

कुल 2292 पदों पर होगी भर्ती, वर्गवार तय हुआ बंटवारा
स्कूल शिक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इनमें 795 पद ई संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
जबकि 1497 पद टी संवर्ग की शालाओं के लिए रखे गए हैं।
इस वर्गवार बंटवारे से विभिन्न स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

लिखित परीक्षा से होगा चयन, संभावित तारीख भी सामने आई
इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। संभावित रूप से यह परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को कराई जा सकती है। इस समय अंतराल के कारण अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त अवसर मिलने की उम्मीद है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया बल
यह भर्ती न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। लंबे समय से खाली पड़े पदों के भरने से स्कूलों में शिक्षण स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!