ChhattisgarhRaipur

शुरू हुई मां दुर्गा के आगमन की तैयारी, यहां अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा दुर्गा पंडाल, जानें कितनी होगी लागत

रायपुर।  22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं हर साल शहर के माना कैंप, माना बाजार और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पंडाल ऐसे हैं। जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां हर साल नए-नए थीम पर पंडाल तैयार किए जाते हैं, जो की प्रदेशभर में चर्चा में रहते हैं।

Related Articles

बता दें कि, माना कैंप में 1964 से पूजा की शुरुआत हुई, इस साल यहां अक्षरधाम की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत डे ने बताया कि 40 लाख का बजट रखा गया है। कोलकाता के 30 कारीगर 1 महीने से पंडाल बनाने में जुटे हैं। यहां 27 सितंबर से दर्शन होंगे।

वहीं माना में ही माना बाजार में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। जिसे करीब डेढ़ महीने से कोलकाता के 20 कारीगर काम में लगे हैं। माना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के मणितोष विश्वास ने बताया कि, इस साल 25 लाख के बजट से उत्सव मनाया जाएगा। 27 से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!