ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की बेटी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से किया सम्मानित

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से सम्मानित किया। इस गौरवशाली पल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हेमबती की सराहना की और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

सीएम साय ने आगे लिखा हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। जय छत्तीसगढ़!

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!