Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा – मां भारती के वीर सिपाही ही असली शक्ति हैं

नई दिल्ली। देश की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी दिवाली हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों के साथ मनाई। इस बार पीएम मोदी गोवा और कारवार तट पर स्थित INS विक्रांत पहुंचे, जहां उन्होंने नौसेना कर्मियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और उन्हें संबोधित किया।

Related Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज का यह दिन अद्भुत है, यह क्षण यादगार है। मेरे एक ओर अथाह समुद्र है और दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों का अथाह सामर्थ है।” उन्होंने कहा कि INS विक्रांत पर बिताई रात का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जवानों का उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना दिवाली को और भी खास बना देती है।

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने नौसेना कर्मियों द्वारा गाए गए स्वरचित गीतों को सुना, जिनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख था। उन्होंने कहा कि शायद कोई और उस भावना को नहीं समझ सकता, जो एक जवान युद्ध के मैदान में महसूस करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय मेरी दिवाली को कई मायनों में खास बना गया है। आपके बीच रहकर जो आत्मबल और गर्व का अनुभव होता है, वह अतुलनीय है।”

अंत में उन्होंने नौसेना के सभी जवानों को और देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि देश की सीमाओं और समुद्र की रक्षा करने वाले ये वीर सिपाही ही मां भारती की असली शक्ति हैं, जिनके बलिदान से देश सुरक्षित और मजबूत बना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!