Chhattisgarh

रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, 2 साल के मासूम की मौत, तीन घायल….नशे में चूर था ड्राइवर

रायगढ़ : जिले के कसडोल गांव के घाटोरिया मंदिर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी ढोने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें 2 साल के मासूम तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

Related Articles

नशे में था ट्रैक्टर चालक

लैलूंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब कुछ लोग मिट्टी ढोने के काम में लगे थे और ट्रैक्टर के पीछे बैठे हुए थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। बताया गया है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए बसंत धनवार, अहिल्या धनवार समेत तीन लोगों को तत्काल तामनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ट्रैक्टर मालिक की हो रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में इस्तेमाल हुआ ट्रैक्टर कसडोल निवासी गणेश साहू का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!