ChhattisgarhRaipur

अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश…जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू है। राजधानी रायपुर समेत सभी संभागों के जिलों में बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जिलों की नदियां, नाले, बांध और तालाब उफान पर है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अगले तीन से चार घंटे बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक़,

 आने वाले पांच दिनों में बालोद, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव, बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।छत्तीसगढ़ में अब तक हुई बारिशराज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!