Chhattisgarh

खुशियों की बारिश : CM आज इंदौर-उज्जैन में, 1.52 लाख किसानों के खाते में भावांतर की राशि करेंगे जारी !

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. सीएम यादव भोपाल में जल कीड़ा केंद्र पर बड़ी झील भोपाल में आयोजित 45वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप एवं 8वीं इंटर स्टेट चैंपियनशिप में शामिल होंगे. वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी फॉर रन यात्रा में भी भाग लेंगे. इसके अलावा गांधी चौक स्थित महादेव मंदिर के कार्यक्रम के दौरान रोड शो में भी होगा.

किसानों के खातें में आएगी भावांतर की राशि

इंदौर में आयोजित भावांतर किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और प्रदेश के 1.52 लाख किसानों के खाते में 253 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे. इसके बाद वे उज्जैन स्थित आकाशवाणी केंद्र के आगमन व आकाशवाणी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम सांदीपनि विद्यालय महाराजवाड़ा के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे. साथ ही राष्ट्रीय धमतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होंगे. इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण सहित अन्य भूमि पूजन कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री हिस्‍सा लेंगे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!