ChhattisgarhRaipur

रायपुर ब्रेकिंग: आंबेडकर अस्पताल की तीसरी मंजिल में आग से हड़कंप, मरीजों को जाली तोड़कर निकाला गया

रायपुर। रायपुर स्थित आंबेडकर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर है, आग बुझाने की कोशिश जारी है।

आग लगने वाली जगह के आसपास धुआं भरने से कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद ऑपरेशन थिएटर की जालियों को काटकर मरीजों को निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 

Related Articles

Back to top button