Chhattisgarh

Raipur: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 को पेश होगा बजट

Raipur में छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी। इसके बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

अभिभाषण पर चर्चा 25 फरवरी को होगी। वहीं वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी।

सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इस बार विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत एक अविलंबनीय लोक महत्व का विषय, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं।

9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा और 18 मार्च को इसके पारित होने की प्रक्रिया तय है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!