ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत को घाट

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में एक पति ने चरित्र संदेह में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अकोली(भाऊ) निवासी मेमीचंद उर्फ नेमीचंद धीवर(55) अपनी पत्नी बिरझा धीवर(48) और बच्चों के साथ रहता था। वो अपना घर चलाने के लिए खेती-किसानी करता था। बताया गया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। मेमीचंद को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है।

मंगलवार रात को बिरझा धीवर खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। जिसके बाद मेमीचंद ने पहले कुल्हाड़ी से बीवी पर वार किए। इसके बाद गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। महिला की आवाज सुनकर बच्चे भी कमरे तक गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया था। इसके बाद बच्चों ने पहले परिजनों को इस घटनाक्रम की सूचना दी। फिर जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button