ChhattisgarhRaipur

रायपुर का सौभाग्य है की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह मिले

Related Articles


रायपुर /
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में पूरे रायपुर जिले मे निजात-नशा के विरुद्ध कैंपियन चलाये जा रहे है Iउन्होंने स्वयम उपस्थित होकर बच्चों को निजात कार्यक्रम के उदेश्य की जानकारी दिये I उन्होंने बच्चों को नशा से दूर रहकर पूर्ण शिक्षा प्राप्ति के लिये प्रेरित किये I

रोहित मालेकर थाना सिविल लाईन के द्वारा निजात (नशे को ना – जिंदगी को हाँ) नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नषे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान के अन्तर्गत होने वाले कार्यवाहियों की जानकारी देकर बच्चों को नशा व अपराध दूर
रहकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिये निरंतर प्रयास करने को जागरूक किये I

अमन झा आई पी एस ने बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दिये एवं नशा कभी नहीं करने की शपथ दिलाये I रोहित मालेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में वर्तमान समय मे नशा की गंभीरता को समझते हुये निजात पर ड्राइंग -पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सालेम इंग्लिष स्कूल रायपुर में किया गया।


इसमें मुख्य अतिथि संतोष कुमार एस एस पी रायपुर , विशिष्ट अतिथि अमन झा आई पी एस, रोहीत मालेकर टी.आई. थाना सिविल लाईन रायपुर, रूपिका लारेन्स प्रभारी प्रचार्या सालेम इंग्लिष स्कुल, बी शैलजा साया फाउंडेशन रायपुर , समाजसेवी श्वेता वी हर्ड फाउंडेशन रायपुर, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी एवं विभिन्न स्कूलों से अध्यापक एवं विद्यार्थि उपस्थित रहे I


इस प्रतियोगिता में लगभग पैंतीस शालाओं के 530 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 9वीं कक्षा से यषस्वी, ग्यानगंगा स्कूल रायपुर ने प्रथम स्थान, गरिमा टंडन, सालेम इंग्लिष स्कूल रायपुर ने द्वितीय स्थान और अवनी, ग्यानगंगा स्कूल रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


10वीं कक्षा से आदित्य यादव, मोनेट डीएवी स्कूल ने प्रथम स्थान, गीता जोषी, एमजीएम स्कूल रायपुर ने द्वितीय स्थान और मारिया भंडारी, सालेम इंग्लिष स्कूल रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


11वीं कक्षा से समीर, जीआरवी गर्वमेन्ट स्कूल ने प्रथम स्थान, अबजिया अली, पं0 हरिषंकर षुक्ल स्कूल रायपुर ने द्वितीय स्थान और करन साहू, जीआरवी गर्वमेन्ट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


12वीं कक्षा , प्रथम स्थान शकुन्तला चेलक महोबा बाजार, द्वितीय स्थान धृवी विश्वास सालेम इंग्लिश स्कुल, तृतीय स्थान दीपिका यादव सेंट पाल्स चर्च इंग्लिष हा0 से0 स्कूल रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के जज शिक्षिका प्रीति रानी तिवारी, विनोद खेडूले , डा श्रीनिवास राव एवं मोहन रहे I इस पूरे कार्यक्रम का संचालन पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी ने किया I

प्राचार्या रूपीका लॉरेंस , बी शैलजा साया फाउंडेशन, शिक्षिका श्वेता वी हर्ड फाउंडेशन, रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी एवं सिविल लाइन स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किये I

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!