ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के शास्त्री बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मो. अहमद पिता युनूस खान उम्र 23 वर्ष साकिन लाखेनगर रायपुर को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें शुक्रवार को माना स्थित SOS की महिला बच्चों को कपड़ा दिलवाने बाजार लेकर आई थी। लोगों को शक हुआ तो महिला को घेर लिया। महिला के साथ दिख रहे बच्चें महिला से मेल नहीं खा रहे थे। बाजार में मौजूद लोगों को लगा कि ये उसकी रिश्तेदार तो नहीं हो सकती, महिला को भीड़ ने पकड़ लिया। बाजार में हंगामा मचा, फौरन पुलिस को खबर दी गई, पुलिस महिला को बच्चों समेत थाने लेकर आई।

इस दौरान कुछ लोगों ने महिला और बच्चों को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब इस मामले में अब एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!