गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर किया रेप

दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।