Chhattisgarh

आरसीबी बनाम एसआरएच: आईपीएल 2026 का पहला हाई-वोल्टेज मुकाबला

आईपीएल 2026 की शुरुआत एक रोमांचक मुकाबले के साथ हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह टकराव 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिलेगा।

Related Articles

दोनों टीमों के बीच के मुकाबले हमेशा उच्च स्कोर और जबरदस्त रोमांच के लिए जाने जाते हैं। इस बीच कई स्टार बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं तीन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास में आरसीबी और एसआरएच के बीच सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. विराट कोहली

इस सूची में सबसे ऊपर है भारतीय क्रिकेट का सितारा और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने 24 पारियों में 805 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले सीजन उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

आईपीएल के पूरे करियर में कोहली ने अब तक 267 मैचों में कुल 8661 रन जड़े हैं, जिससे वह इस लीग के सबसे बड़े रन स्कोरर भी बन गए हैं।

2. डेविड वॉर्नर

दूसरे स्थान पर हैं डेविड वॉर्नर, जिन्होंने एसआरएच की ओर से आरसीबी के खिलाफ 13 मुकाबलों में 647 रन बनाए हैं। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2016 का खिताब जितवाया था। हालांकि इस साल वह आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

आईपीएल में उनके कुल आंकड़े भी बेहद प्रभावशाली हैं। उन्होंने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं, जिससे उनका नाम इस लीग के बड़े बल्लेबाजों में शामिल है।

3. एबी डिविलियर्स

तीसरे स्थान पर हैं एबी डिविलियर्स, जिन्हें मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 17 मैचों में 540 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। डिविलियर्स ने साल 2021 में आईपीएल से संन्यास ले लिया, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन की यादें आज भी जीवित हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!