Chhattisgarh

गंगरेल डैम में तैरती मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है जांच

Related Articles

धमतरी। जिले के गंगरेल डैम के पीछे फुटहामुड़ा के पास एक युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला हत्या और आत्महत्या का है पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध के पीछे फूटहामुड़ा के पास आज सुबह एक युवक की पानी में तैरती हुई लाश ग्रामीणों ने देखी. जिसके बाद मामले की सूचना केरेगांव पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक के हाथ पर एक टैटू है जिसमें जैक लिखा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लाश सड़ने की वजह से पुलिस को शव की शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही थी. वहीं आसपास के इलकों में पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त हो गई है. मृतक युवक की शिनाख्त जीतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरौद मगरलोड निवासी के रूप में हुई है. युवक की लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है.

केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल केरेगांव पुलिस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!