Chhattisgarh

बिलासपुर में साइबर ठगी: दो मामलों में बैंक खातों से 1.22 लाख रुपए उड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ठगों ने बैंक खातों से कुल 1.22 लाख रुपए निकाल लिए। सबसे पहला मामला SECL के रिटायर माइनिंग मैनेजर केएल कुर्रे से जुड़ा है।

ठग ने इलाज के बहाने नए नंबर से फोन कर खुद को उनके परिचित डॉ. मोहन बताया। उसने फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन मैसेज भेजकर भरोसा दिलाया और 94 हजार रुपए तीन किस्तों में निकालवा लिए। बाद में अतिरिक्त पैसे मांगने पर रिटायर अधिकारी को शक हुआ और जांच करने पर ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक कराया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी

दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का है। एमएस ताम्रकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कपड़ा मंगाया था। साइज छोटा होने पर उन्होंने रिटर्न के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा, लेकिन ठग ने पहले ही फर्जी नंबर डाल रखा था। वाट्सएप पर भेजे गए फॉर्म में जानकारी भरते ही उनके खाते से 28 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर पोर्टल और थाने में दर्ज कराई है।

साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को किसी भी ऑनलाइन लेन-देन या कॉल पर भरोसा करने से पहले बैंक बैलेंस और आधिकारिक नंबर की पुष्टि करनी चाहिए। फर्जी नंबर या संदेश पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!