AmbikapurChhattisgarh

आरटीआई कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता डीके सोनी हुये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित…….



राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा दिया गया मानवाधिकार का राष्ट्रीय अवार्ड
छग में अच्छा कार्य करने के कारण राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के डी० के० सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष
अभिषेक सिंह की खबर iDP24 NEWS….. अम्बिकापुर-राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा दिनांक 14/12/2021 को एक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में होटल लोटस में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री भत्ते चंदिमां थे जिनके द्वारा डी०के० सोनी को छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छा कार्य करने एवं जनहित के मुद्दों को समाज हित में उठाने एवं उसकी आवाज बुलंद करने के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सम्मान स्वरूप साल एवं मेमेन्टो प्रदान किया गया।
इसके अलावा डी०के० सोनी को राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया एवं उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त संस्था के पदाधिकारी नियुक्त करने हेतु भी कहा गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव डॉ अनमोल टेमबुरने नागपुर, मुख्तार अहमद कोलकाता, मनीष भल्ला इंदौर, अशोक सागर दिल्ली, शेखर नागपुर, विमल जैन वाराणसी, प्रदीप त्रिवेदी सारनाथ, श्रीमती वीर कंचन महाराष्ट्र उपस्थित थे। इसके अलावा मानव अधिकार एक्टिविस्ट भी काफी संख्या में उपस्थित थे। डी०के० सोनी के उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!