ChhattisgarhRaipur

27 जनवरी तक सौम्या चौरसिया न्यायिक रिमांड पर

रायपुर। कोयला परिवहन घोटाला और मनी लाड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री सचिवालय की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी सहित सभी आरोपियों को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपियों को ईडी के स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया। सुनवाई में कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रखने का आदेश दिया है। हालांकि सौम्या के लिए 27 जनवरी और समीर विश्नोई सहित सभी आरोपियों को 14 फरवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सौम्या चौरसिया ने अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था। इस पर सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की गई है। बाकी आरोपियों के मामले में पेश चार्जशीट पर आज बहस होनी थी। हालांकि बहस नहीं हो सकी। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के कारण आज बहस नहीं हो सकी। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!