Chhattisgarh

SDM ने की कार्रवाई : नपा अध्यक्ष हेमेंद्रगिरी गोस्वामी का जाति प्रमाण सस्पेंड

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी की कुर्सी खतरे में है। एसडीएम कोर्ट ने उनके अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र (OBC) को निलंबित कर दिया है। एसडीएम पार्वती पटेल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि, राज्य स्तरीय छानबीन समिति का अंतिम निर्णय आने तक नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी को जारी अन्य पिछड़ा वर्ग स्थायी जाति प्रमाण पत्र को निलंबित किया जाता है। प्रमाण पत्र से किसी भी प्रकार का लाभ न लिए जाने के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

हेमेंद्र गोस्वामी के जाति प्रकरण को जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्य स्तरीय छानबीन समिति को भेजा है।

नगर पालिका के महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद मोहित बंजारा ने हेमन्द्र गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मोहित ने दावा किया है कि हेमेन्द्र गोस्वामी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। हेमेंद्र गोस्वामी सामान्य वर्ग से हैं, लेकिन उन्होंने पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनाकर पार्षद का चुनाव लड़ा और फिर अध्यक्ष बन गए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!