Chhattisgarh

कलिंगा यूनिवर्सिटी में सीनियर और जूनियर छात्रों में जमकर मारपीट, 13 घायल

रायपुर। नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी से मारपीट का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट हुआ है। इस मारपीट में 13 छात्र घायल हो गए। वहीं बिगड़ते हालत को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद हैं। फिलहाल यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हास्‍टल के छात्रों को अपने-अपने घर जाने के निर्देश दिए हैं। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में दोनों ओर से काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम छह बजे की बताई जा रही है। यहाँ दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष के छात्रों ने थाने में देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि अभी मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी भी जांच कर रही है एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!