सर्दियों में यात्रियों को झटका: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 33 दिनों तक रद्द, जानें कब नहीं चलेगी ट्रेन

बिलासपुर। सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में घने कोहरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाया है। इसी के तहत दुर्ग से छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (Sarnath Express) को दिसंबर से फरवरी के बीच कुल 33 दिनों के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है।
- 1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1винOctober 17, 2026
- 141網使用前必知要點與隱私安全指南October 16, 2026
- ProstitutkiVAlmaty: обзор безопасности и конфиденциальностиOctober 16, 2026
- Almaty-escort: дискретные способы оплаты и безопасный биллинг guideOctober 16, 2026
हर साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा छा जाता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाती है। इससे न केवल ट्रेनों में देरी होती है बल्कि रेल हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी कारण रेलवे हर वर्ष इस अवधि में कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर देता है। इस बार सारनाथ एक्सप्रेस भी इसी सूची में शामिल है।
सारनाथ एक्सप्रेस किन तारीखों में रहेगी रद्द:
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर में: 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 तारीख को रद्द रहेगी।
जनवरी में: 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 और 31 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी।
फरवरी में: 02, 04, 07, 09, 11 और 14 तारीख को ट्रेन बंद रहेगी।
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर में: 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 तारीख को रद्द रहेगी।
जनवरी में: 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 तारीख को ट्रेन बंद रहेगी।
फरवरी में: 01, 03, 05, 08, 10, 12 और 15 तारीख को परिचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द की इन तारीखों का ध्यान रखें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।