ChhattisgarhRaipur

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले की जांच करेगी SIT की टीम, गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा टीम 3 से 4 हफ्तों में सौंपेगी रिपोर्ट

Related Articles

 रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने SIT टीम की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान ये बात बताई। उन्होंने कहा कई मुकेश चंद्राकर के साथ जो हुआ है, भयानक है, दर्दनाक है, बहुत गलत हुआ है. मैं सुबह सेविंग करते है हुए, फ़्रेस होते अक्सर बस्तर जक्शन देखता था. मुकेश बहुत अंदर जाकर खबर लाते थे, उनसे अक्सर चर्चा होती थी. नक्सली क्या चाहते है, कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए.

उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में सुरेश चंद्राकर मुख्य सरगना है.इसमें कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. SIT टीम की घोषणा हो चुकी है और जांच की जा रही है. आरोपियों के अकाउंट को सील किया जा रहा है. साथ ही तीन खातों को होल्ड भी कर लिया गया है. तीन से चार सप्ताह में पूरी कार्रवाई पूरी हो जाएगी. सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का पदाधिकारी है. कांग्रेस ने उसे जिले का प्रभारी बनाया है. कांग्रेस के नेता लगातार इन सारी बातों में संलिप्त नजर आते है. कांग्रेस ने ठान लिया है, कुछ भी कर के ये साबित करना है कि विष्णुदेव की सरकार में ज़्यादा क्राइम हो रहा है.

वहीं मृतक पत्रकार के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस संबंध में चर्चा हो गई है. मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!