Bollywood

जल्द शादी करेंगी सोनारिका भदौरिया, जानिए कौन है दूल्हेराजा

नई दिल्ली। देवों के देव महादेव की स्टार कास्ट अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मौजूदा समय में इस आधायत्मिक धारावाहिक में  पार्वती का किरदार अदा करने वालीं अदाकारा सोनारिका भदौरिया का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की खबरों को लेकर सोनारिका लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुईं, सिर्फ इतना ही नहीं सोनारिका भदौरिया की वेडिंग डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते समय से सोनारिका भदौरिया की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

इस फेमस टीवी एक्ट्रेस की वेडिंग को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच जो खबर सामने आ रही है, वो काफी बड़ी और दिलचस्प है। दरअसल टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सोनारिका की वेडिंग डेट की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि अगले महीने यानी 18 फरवरी 2024 को सोनारिका भदौरिया अपने मंगेतर विकास पराशर के साथ शादी रचा सकती हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यकीनन सोनारिका अपने जीवन की एक नई शुरुआत करेंगी।
एक साल से अधिक समय से पहले 3 दिसंबर 2022 को सोनारिका भदौरिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ सगाई की थी। इस दौरान सोनारिका और विकास की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिसमें ये कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आया। बता दें कि सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर ने सगाई से पहले काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया है। मालूम हो कि विकास एक पेशेवर बिजनेस मैन हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!