Chhattisgarh

पेंड्रा में रफ़्तार ने ले ली जान, तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 3 की मौके पर मौत

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगों के मन में भी डर बैठ गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!