Chhattisgarh
Trending

छात्रों को नहीं मिलेगा सूखा राशन, दिए जाएंगे नगद पैसे

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों को मिड-डे राशन नहीं देने का निर्णय लिया है। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र मिड डे राशन लेने के चक्कर में कोरोनावायरस की चपेट में ना आए इस लिहाज से छात्रों को नगद राशि देने का निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से छात्रों की स्कूलवार जानकारी जुटाएंगे और विभाग से राशि मिलने के बाद छात्रों या उनके पालकों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button