Chhattisgarh

सरगुजा SSP राजेश कुमार अग्रवाल को पदोन्नति, IG ने लगाया कॉलर बैच

सरगुजा : SSP राजेश कुमार अग्रवाल पदोन्नति की खबर से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। सरगुजा जिले में वर्तमान में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल को आईजी सरगुजा रेंज दीपक झा द्वारा कॉलर बैच लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों और पुलिस स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

राजेश कुमार अग्रवाल अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जिले में अपराधों की रोकथाम, गंभीर मामलों के त्वरित निराकरण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई बड़े मामलों का खुलासा चंद घंटों में कर जनता का भरोसा जीता है।

उन्होंने इससे पहले रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कवर्धा जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं। इन जिलों में भी उनका कार्यकाल सफल माना जाता है और उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सराहनीय सेवा के लिए आईपीएस राजेश कुमार अग्रवाल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे अपराधियों के प्रति सख्त और आम जनता के प्रति सौम्य व्यवहार के लिए प्रसिद्ध हैं।

राज्य सरकार ने 23 जनवरी को 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों को 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मैट्रिक्स लेवल-13 वेतनमान के तहत पदोन्नति प्रदान की है। इसी क्रम में राज्य के आठ पुलिस अधिकारियों को यह लाभ मिला है, जिसमें राजेश कुमार अग्रवाल भी शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!