Chhattisgarh

न्यायधानी में हैरान करने वाला मामला : बंद कमरे में मिली रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।बिलासपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी की लाश बंद कमरे में मिली है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

बता दें कि, यह तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला है। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की लाश उनके कमरे में मिली। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि, उनकी लाश को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!