Bollywood

सुष्मिता एक बायोपिक में आएंगी नजर, फिल्म की तैयारियां शुरू

खबर है कि सुष्मिता अब एक बायोपिक में नजर आएंगी। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर थीं और जब उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ से ऐक्टिंग में वापसी की तो हर कोई उनके दमदार परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित था। ‘आर्या 2’ में भी उनके काम को सराहा गया था। उनकी ये सीरीज हिट रही थी। तब से हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि सुष्मिता सेन फिल्मों में कब नजर आएंगी।

अब इस बारे में एक जानकारी सामने आ रही है। फिल्म की तैयारियां शुरू हो गई हैं और शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। किसकी जिंदगी पर है बायोपिक? अभी जानकारी नहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और मानसी बागला साथ आए हैं, उन्होंने फिल्म के लिए Sushmita Sen को लीड रोल में चुना है।

यह भी बताया जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म में काफी पावरफुल होगा। हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है और न ही यह पता चला है कि ये फिल्म किसकी जिंदगी पर आधारित है। लेकिन मेकर्स की तरफ से फिल्म की घोषणा कर दी गई है।

‘थ्रिलर है कहानी, होगी सुपरहिट’ ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बायोपिक को लेकर मानसी बांगला ने कहा, ‘मैं ‘फॉरेंसिक’ के बाद एक बड़ी अनाउंसमेंट करना चाहती थी और टाइमिंग बहुत परफेक्ट है। यह मेरा खुद को बर्थडे गिफ्ट है।

‘फॉरेंसिक’ की अभी भी हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों का प्यार मिल रहा है। और अब मैं एक थ्रिलिंग स्टोरी बताने के लिए तैयार हूं, जिसके लिए सुष्मिता सेन से बेहतर कोई नहीं हो सकता। जल्द ही इस बायोपिक के बारे में और डीटेल सामने आएगी। मैं जिस दिन सुष्मिता सेन से मिली थी, उसी दिन उनसे प्रभावित हो गई थी। मैं दिल से कह सकती हूं कि यह फिल्म सुपरहिट होगी।’

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!