Chhattisgarh

टैक्स चोरों की खैर नहीं! रायपुर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इन 7 ठिकानों पर जड़ा ताला, जानें क्या है पूरा मामला?

Raipur: रायपुर नगर पालिक निगम ने टैक्स बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया. इन संस्थानों पर नगर निगम का कुल 71 लाख का टैक्स बकाया है.

7 व्यावसायिक परिसर को किया सील
इस कार्रवाई का सबसे बड़ा निशाना रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन था. वार्ड नंबर 70 (संत रविदास वार्ड) में मौजूद इस मैरिज गार्डन के मालिक सत्येंद्र बिसेन और इंद्रजीत बिसेन ने कई सालों से कुल ₹45,99,952 का टैक्स नहीं दिया था. डिमांड बिल और फाइनल नोटिस के बावजूद जब रकम नहीं दी गई, तो निगम टीम ने तुरंत गार्डन को सील कर दिया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!