ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में लगातार गिर रहा है तापमान, राजधानी में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, 5 दिनों में 5-6 डिग्री गिरा टेम्प्रेचर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तापमान गिरने का दौर जारी है। राजधानी रायपुर का पारा गिरकर 14.4 डिग्री और शहर के आउटर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया है। आंकड़े के मुताबिक रायपुर में बीते 12 साल का रिकार्ड टूट गया है। वर्ष 2011 में नवंबर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते तीन दिनों में पांच दिनों में पांच से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। आगामी तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से तीन डिग्री तक की वृदि होने की संभावना है। बतादें कि अभी प्रदेश का औसत तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक है।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान समान्य से 3.6 डिग्री तक कम हो गया है। पेंड्रा, कोरिया और नारायणपुर में अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दुर्ग का पारा समान्य से पांच डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा रायपुर माना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम हो गया है।

राजधानी में भी तापमान में गिरावट दर्ज किए जा रहे हैं। नवंबर माह में बीते साल से अधिक तापमान गिर चुका है। आने वाले पांच दिनों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन का 30 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। दुर्ग जिले में तेजी से पारा गिर रहा है। पहली बार ऐसा देखा गया गया है कि नवंबर माह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!