Chhattisgarh

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सचराटोला रेत खदान का टेंडर ओपन..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जिले में खनिज विभाग द्वारा संचालित खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग के लिए ग्राम सचराटोला में स्थित 4.56 हेक्टेयर क्षेत्रफल की रेत खदान का टेंडर आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को खोला गया। यह टेंडर पिछले दिनों विभाग द्वारा आम जनता और इच्छुक खनन कारोबारियों से निविदाएँ आमंत्रित करने के बाद जारी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण था।

81 प्रतिभागियों ने दिखाया रुचि..

टेंडर ओपनिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्राप्त निविदाओं की जांच की गई। कुल 81 प्रतिभागियों ने इस रेत खदान की नीलामी प्रक्रिया में अपनी बोली लगाकर रुचि दिखाई थी। सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें से एक प्रतिभागी का फॉर्म त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद शेष 80 पात्र प्रतिभागियों को आगे की प्रक्रिया अर्थात लॉटरी सिस्टम में शामिल किया गया।

लॉटरी सिस्टम से हुआ चयन..

खनिज विभाग द्वारा पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस बार भी चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से की गई। पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड भी किया गया, ताकि किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न रहे।लॉटरी परिणामों में तिल्दा निवासी विवेक अग्रवाल का नाम सामने आया। इसके साथ ही उन्हें सचराटोला ग्राम की 4.56 हेक्टेयर रेत खदान का अधिकारिक आवंटन प्रदान किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद खदान संचालन की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!