Chhattisgarh

भारत में Tesla की रफ्तार पड़ी सुस्त! खरीदार गायब, हर महीने बिक रहीं सिर्फ 43 कार

Tesla Model Y India sales FY 2026: देश का बड़ा तपका अब इलेक्‍ट्र‍िक कारों की तरफ मूव हो रहा है. लोग पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के बजाय इलेक्‍ट्र‍िक कारों को खरीद रहे हैं. भारत में भी इस समय कई कंपनियां इलेक्‍ट्र‍िक गाड़ियां बना रही हैं. हालांकि टेसला को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था. इसके बाद उसकी भारत में एंट्री हुई. भारतीय बाजार में आने के बाद भी यहां उसकी हालत सुस्त ही नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि Tesla खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं.

Related Articles

साल 2025 के जुलाई महीने में टेस्‍ला की भारत में एंट्री हुई थी. मुंबई में जोर-शोर के साथ शोरूम खोला गया था. हालांकि यहां सेल सितंबर महीने से शुरू हुई थी. लेकिन जिस तरह की उम्‍मीद टेस्ला को भारत में थी वैसा कुछ भी नहीं हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि 7 महीनों की सेल  में कंपनी महज 342 कार ही बेंच पाई है.

टेस्ला ने मुंबई में अपने शोरूम की शुरुआत के साथ ही Model Y को  भी लांच किया था. जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई.अब तक के आंकड़ों के अनुसार टेस्ला ने भारत में अब तक औसतन हर महीने 43 कारों की बिक्री की है.

भारत में कौन-कौन सी कार बेच रहा टेस्ला

भारत में इस समय टेस्ला केवल अपनी मॉडल Y कार को ही बेच रहा है. यह कार काफी लोकप्रिय है और लोगों के लिए किफायती ऑप्शन के तौर पर देखी जाती है. आने वाले समय में कंपनी का प्लान है कि मॉडल 3, S या साइबरट्रक भी बाजार में लाए जा सकते हैं. टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खुला है,इसके बाद दिल्ली में दूसरा शोरूम जल्द खुलने की संभावना है.

टक्कर नहीं दे पाई टेस्ला?

भारत में जब टेस्ला की एंट्री हुई थी तो उस समय माना जा रहा था कि यह कार टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी स्थानीय कंपनियों को टक्‍कर देगी. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. इन कंपनियों की सेल टेस्ला से कई गुना ज्यादा है. जबकि टेस्ला को ग्राहक भी नहीं मिल पा रहे हैं.

टेस्ला के लिए भारत में सबसे बड़ी चुनौती इसकी कीमत बन रही है. Model Y की कीमत भारत में लगभग 60–70 लाख रुपये के आसपास है. जबकि इसी कार की कीमत अमेरिका में लगभग 30 लाख रुपये कम है. लोगों का मानना है कि इसके बजाय वे किसी और दूसरी कंपनी की कार लेते हैं तो वह काफी सस्ती पड़ती है. टेस्ला के पास केवल एक ही मॉडल है, जो लंबे समय से अपडेट नहीं हुआ है. ऐसी कई वजहें जो विक्री पर असर डाल रही हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!