ChhattisgarhRaipur

PCC चीफ का बड़ा बयान,मंत्री मंडल विस्तार को बताया असंवैधानिक,कहा एक मंत्री को तुरंत हटाया जाए….

रायपुर/मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब राजनीतिक घमासान देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साय मंत्रिमंडल का फेरबदल असंवैधानिक है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिला कर कुल 13 मंत्री ही बन सकते है। विस्तार के बाद संख्या 14 हो गई है। सरकार ने 13वें मंत्री के लिये अनुमति कब लिया तथा इसका गजट नोटिफिकेशन कब किया गया, इसको सार्वजनिक किया जाए। यदि बिना अनुमति के अतिरिक्त मंत्री को शपथ दिलाया गया है तो यह मंत्रिमंडल फर्जी है। एक मंत्री को तत्काल हटाया जाना चाहिये। कांग्रेस पार्टी लगातार इस मामले को उठा रही लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी तार्किक जवाब नहीं दिया गया और न ही अनुमति के बारे में कोई जवाब आया इसका मतलब सरकार ने कोई अनुमति लिए बिना एक अतिरिक्त मंत्री बना दिया है जो फर्जी है।

Related Articles

Back to top button