Bhilai-DurgChhattisgarh

दुर्ग : कलेक्ट्रेट परिसर में फांसी के फंदे में लटका मिला व्यक्ति का शव, प्रशासन स्तर पर मचा हड़कंप

दुर्ग। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

Related Articles

जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे. युवराज सार्वा की तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं. फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!