ChhattisgarhRaipur

CG : राजधानी साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमानित है। पुलिस ने शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!