ChhattisgarhRaipur

BREAKING : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। राजधानी में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी छोटे भी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला खरोरा थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार बालक दास बंजारे उम्र 24 साल ने अपने बड़े भाई महावीर बंजारे पिता गयादास बंजारे उम्र 30 साल निवासी बाना को मारकर शव को खेत के पैरा में दो दिन तक छिपा कर रखा था। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो उसने शव को सड़क पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की पत्नी से मारपीट करने पर पूरा विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे भाई ने पत्थर के सील बट्टा से बड़े भाई के सिर में वार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या सहित सबूत मिटाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!