Chhattisgarh

NH-30 में अनियंत्रित होकर पलटी कार … गाड़ी के उड़े परखच्चे

कवर्धा। प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। वहीँ कवर्धा जिले में एक और भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमे गाड़ी में सवार 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। रायपुर-जबलपुर NH-30 में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा इतना गंभीर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पूरा मामला सिटी कोतवाली के ग्राम सिंघनपुरी का है।

हालांकि तीनों घायलों को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। जानकारी इकठ्ठा की जा रही है कि वे कहां से आ रहे थे और हादसा कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!