ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में मौसम का उतर चढ़ाव जारी, एक ही दिन में इतना गिरा तापमान, जानिए आज का मौसम…

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का उतर चढ़ाव जारी है।पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में फिर गिरावट आई है।

Related Articles

 एक ही दिन में तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर का तापमान 35.4 डिग्री था जो गुरुवार को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.4, अंबिकापुर में 25.9, जगदलपुर में 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!