Bollywood

बॉक्स ऑफिस पर फिर गिरी ‘भोला’ की कमाई, अजय की फिल्म ने 7वें दिन की बस इतनी कमाई

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस बीच अब भोला की रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, जानिए भोला ने बुधवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भोला ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को महज 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म ‘भोला’ की कुल कमाई अब 56.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ‘भोला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी जिसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। वहीं, फिल्म ‘भोला’ को ऑडियंस का भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। भोला की कमाई में लगातार हो रही गिरावट को देखकर लग रहा है, कि अब फिल्म बहुत कम कलेक्शन कर पाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!