ChhattisgarhBemetara

बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी मारकर भाई को उतारा मौत के घाट, रुपए और जमीन का था विवाद

बेमेतरा। जिले में एक बुजुर्ग की उसके ममेरे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उधार के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसके अलावा जमीन विवाद के चलते भी आरोपी नाराज था। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नांदघाट के निषाद पारा में बुधारी निषाद(76) अपने परिवार के साथ रहता था। उसी गांव में उसका ममेरा भाई रामअवतार निषाद(70) भी रहता था। बुधारी ने रामअवतार के पिता से कई साल पहले 1 लाख रुपए कर्ज लिए थे। लेकिन उसे वापस नहीं किया था। इसके अलावा जमीन बंटवारे के बाद रामअवतार की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। बुधारी ने रामअवतार के खेत में लगे पेड़ को भी काट दिया था। इस कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

शुक्रवार सुबह के वक्त बुधारी निषाद किसी काम से गांव से महामाया मंदिर के पास गया था। उसी दौरान वहां पर रामअवतार भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। फिर रामअवतार ने कुल्हाड़ी उठाया और बुधारी के सिर और शरीर में कई बार वार किए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के लोगों ने पुलिस को इस घटनाक्रम को देखा था। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधारी की खून से लथपथ लाश को बरामद किया। फिर लाश को पीएम के लिए भेजा गया था। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि बुधारी के मेरे जमीन में कब्जा करने और पैसे नहीं लौटाने के चलते मैं परेशान था। वो मुझे बर्बाद करना चाहता था। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!