ChhattisgarhKorba

किसान ने जहर खाकर दे दी जान…जाने क्या है मामला

कोरबा : जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. 48 वर्षीय किसान सालिकराम ने जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि, मृतक कर्ज से बहुत परेशान था। जिसके दबाव में आकर सालिकराम ने यह कदम उठाया है.मृतक के बेटे ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी पड़े हैं. कर्ज के कारण उसके पिता ने मौत को गले लगा लिया है. जहर के असर से सालिकराम की तबीयत बिगड़ गई थी. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!